“अभिमत”

 

“अभिमत”

देवी नागरानी की गज़लें उनकी दिल की तलहटी से निकले कोमल हृदयोदगार हैं. यह कोमलता उनकी ग़ज़लों के शिल्प में तों प्रतिबिम्बित हैं लेकिन कथ्य में वे बहुत गहराई लिए हुए हैं. उनका आलोच्य vijaya.jpgग़ज़ल संग्रह ‘चरागे-दिल’ इस सत्य की बहुत शिद्दत से तस्कीद करता है. इस संग्रह की तमाम ग़ज़लों से गुज़रते हुए रदीफ़-काफिये की आश्चर्यजनक सादगी एवं उस सादगी में चम्कृत कर देने वाली छुपी हुई गहराई के दर्शन संग्रह के बहुत से स्थानों पर देखने को मिलती हैं.
हाल के वर्षों की प्रवासी हिन्दी ग़ज़ल यात्रा में जिन शायरों ने अपना मुकाम ख़ुद-ब-ख़ुद तैयार किया है, उनमें न्यू जर्सी में रह रही अनिवासी भारतीय गज़लकारा देवी नागरानी का नाम भी अदब से शुमार किया जाता है. उनके संग्रह ‘चरागे-दिल’ का समकालीन हिन्दी ग़ज़ल परिदृश्य में निश्चित तौर पर इस्तकबाल किया जाना लाज़मी है. उनकी गजलों से गुज़रते हुए यह सवाल हावी रहता है कि भले ग़ज़ल उनके दिल की तलहटी से उपजने पर भी महज़ भावुकता की दरिया की तरह न बहकर, एक सार्थक सँवाद (गुफ्तगू) सी करती है. ज़माने के दर्द के साथ हमसाया हो जाती हैं उनकी गज़लें और यही वो बात है जो देवी नागरानी की गज़ली शक्सियत को सर्वथा भिन कलेवर बख़ँशती है. ग़ज़ल के शास्त्रीय विधि विधानों से पूर्णत: अनुप्राणित उनकी गजलें ज़माने के दर्द को बखूबी ‘गागर में सागर सी’ भावामिव्यक्त करने की विपुल क्षमता लिए हुए हैं. उनकी ग़ज़लों में अशयार का प्रभावी संयोजन, शेर का अच्छा तासीर एवं समग्र तौर पर स्राजनात्मक प्रभावोत्त्पाद्कता झिलमिलाती है जो एक मुकमिल शायरी के बेशकीमती नगीने हैं. उनकी ग़ज़ल की विषयवस्तु काफी विस्तृत है, शालीन कटाक्ष एवं गहरी पीड़ा के ताने बाने में वे पूरी कायनात के दुःख-दर्द को पूरे इत्मिनान से आवाज़ देती है. उनके शेरों में आश्चर्यजनक रूप से स्वाभाविकता है जो उनके बहुत से शेरों को ‘आमद’ के ‘शेर’ बनाती है.
शमशेर के शब्दों में-
वही उम्र का एक पल कोई लाये
तड़पती हुई-सी ग़ज़ल कोई लाये.
देवी नागरानी की गज़ल्लियात से रूबरू होते हुए यह बात बार-बार उभरती है कि उनकी ग़ज़ल का सुभाव (मिजाज़) भाव-मंगिमा तथा शब्द-सौष्ह्तव सभी एक नई ज़मीन की तलाश करते हैं, एक मौलिक उर्वर ज़मीन जिसमें नई-नई दिशाओं रूपी कोंपलें उभरती दिखती हैं. उनकी गज़लें नई उर्जा और रचनात्मकता के साथ अपने सरोकारों को अभिव्यक्त कर रही है.
मैं उनके ग़ज़ल संग्रह की अप्पार लोकप्रियता की कामना करता हूँ. अंत में बशीर बद्र के शब्दों में:
“चमकती है कहीं सदियों में आंसुओं की ज़मीन
ग़ज़ल के शेर यहाँ रोज़-रोज़ होते हैं.”
पुन: असीम मंगलकामनाओं के साथ
विजय सिंह नहाता
B_92, scheme 10-B
Gopalpura Byepass
Jaipur 302018

 

“ग़ज़ल कहता हूँ”

पुस्तक विचार
शाइरः प्राण शर्मा
प्रकाशकः अनिभव प्रकाशन,
ई-२८, लजपतनगर,
साहिबाबाद. उ.प्र.
मूल्यः १५०
पन्नेः ११२

pran-bk.jpeg

“ग़ज़ल कहता हूँ”

श्री प्राण शर्मा ग़ज़ल विधा के संसार में एक जाने माने उस्ताद है जिन्होने अपनी शैली और सोच को शिल्पकार की तरह अपने ढंग से ढाला है. आए दिनों उनके लेख गज़ल के बारे में पढ़ने को मिलते है जो नये लिखने वालों के लिये मार्गदर्शक बनते चले जा रहे हैं. आपके द्वारा लिखा गया “हिंदी ग़ज़ल बनाम उर्दू ग़ज़ल” धारावाहिक रूप में हमारे सामने आता रहा और पथ दर्शक बन कर वह कई ग़ज़ल विधा की बारीकियों पर रोशनी pran-s.jpgडालते हुए बड़ा ही कारगर सिद्ध हुआ. उसी के एक अंश में आइये सुनें वो ग़ज़ल के बारे में क्या कहते हैं -”अच्छी ग़ज़ल की कुछ विशेषताएं होती हैं. इन पर समय के साथ के चलते हुए विशेषग्यता हासिल की जाये तो उम्दा ग़ज़ल कही जा सकती है. साथ ही इनका अभाव हो तो ग़ज़ल अपना प्रभाव खो देती है या ज़्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाती. सरल, सुगम एवं कर्णप्रिय शब्दों में यदि हिंदी ग़ज़ल लिखी जायेगी तो प्रश्न ही पैदा नहीं होता कि वह जन मानस को न मथ सकें. यदि ग़ज़ल में सर्वसाधारण के समझ में आने वाली कर्ण प्रिय मधुर शब्द आएंगे तो वह न केवल अपनी भीनी- भीनी सुगंध से जनमानस को महकाएगी बल्कि अपनी अलग पहचान बनायेगी. हिंदी ग़ज़ल को लोकप्रिय बनाने के लिये उसको बोलचाल या देशज शब्दावली को चुनना होगा, जटिल ग़ज़ल की वकालत को छोड़ना होगा. “

जब किसी रचनाकार की साहित्य रुचि किसी एक खास विधा में हो और वह उसके लिये जुस्तजू बन जाये तो वहाँ लेखन कला साधना स्वरूप सी हो जाती है. ऐसी ही एक स्थिती में अंतरगत प्राण शर्मा जी ने अपने इस ग़ज़ल संग्रह के आरंभ में लिखा है जिसे पढ़ कर सोच भी यही सोचती है कि किस जमीन की बुनियाद पर इस सोच की शिला टिकी होगी, किस वीचार के उत्पन होने से, उसके न होने तक का फासला तय हुआ होगा. विचार की पुख़्तगी को देखिये, सुनिये और महसूस कीजिये.

“ग़ज़ल कहता हूँ तेरा ध्यान करके
यही ए प्राण अपनी आरती है.”

अद्भुत, सुंदरता की चरम सीमा को छूता हुआ एक सच. यही भावार्थ लेकर एक शेर मेरी गज़ल का इसी बात की सहमति दे रहा है

“दिल की दुनियाँ में जब मैं डूबी रही
कहकशाँ में नज़र आ गया कहकशाँ.” स्वराचित

“एक आसमान जिस्म के अंदर भी है
तुम बीच से हटों तो नज़ारा दिखाई दे.” गणेश बिहारी तर्ज़

नज़रिया एक पर हर लफ़्ज अपने अपने भाव से शेर में पिरोये हुए तालमेल का अंतर अपनी अपनी द्रष्टि से अलग- अलग ज़ाहिर कर रहा है, जैसे कोई अपने वजूद की गहराइयों में डूबकर, बहुत कुछ टटोलकर प्रस्तुत करता है जिसमें कथ्य और शिल्प दोनों साकार हो जाते हैं. निशब्द सोच, शब्दों का सहारा लेकर बोलने लगती है, चलने लगती है. यही आकार एक अर्थपूर्ण स्वरूप धारण करके सामने आ जाता है एक कलाकार की कलात्मक अर्चना की तरह.

सीप में मोती
स्वास स्वास में राम
बसा हो जैसे…. स्वरचित हाइकू

यूँ मानिये कि अपनी अपनी सोच के परों पर सवार होकर प्राण जी का मन शब्दों के जाल बुनता है, उधेड़ता है और फिर बुनता है कुछ यूँ कि वो छंद के दाइरे में जहाँ कभी तो आसानियाँ साथ देती है, कहीं तो बस कशमकश के घेराव में छटपटाहट ही होने लगती है, जब तक सोच का एक मिसरा दूसरे मिसरे के साथ नियमानुसार ताल मेल नहीं खाता. ग़ज़ल लिखने के कुछ अपने कायदे हैं, कुछ रस्में है, उनका अपना एक लहज़ा होता है. उन्हीं के साथ इन्साफ करते हुए अपनी तबीयत की फिक्र को किस तरह ज़ाहिर कर रहे हैं, गौर फरमायें, सुनते है उनके ही शब्दों में-

“ढूँढ लेता मैं कहीं उसका ठिकाना
पाँव में पड़ते न छाले सोचता हूँ.

प्राण दुख आए भले ही जिंदगी में
उम्र भर डेरा न डाले सोचता हूँ.” ५१

किसीने खूब कहा है ‘कवि और शब्द का अटूट बंधन होता है. कवि के बिना शब्द तो हो सकते हैं, परंतु शब्द बिना कवि नहीं होता. एक हद तक यह सही है, पर दूसरी ओर ‘कविता’ केवल भाषा या शब्द का समूह नहीं. उन शब्दों का सहारा लेकर अपने अपने भावों को भाषा में व्यक्त करने की कला गीत-गज़ल है. ये तजुरबात की गलियों से होकर गुज़रने का सफर उम्र की मौसमें को काटने के बाद कुछ और ही गहरा होने लगता है, हकी़कतों से वाकिफ कराता हुआ. सोच का निराला अंदाज़ है, शब्दों का खेल भी निराला, कम शब्दों की पेशकश, जिससे साफ़ ज़ाहिर होता है वह ग़ज़ल की लेखन कला की माहिरता और उनकी सोच की परवाज़ सरहदों की हदें छूने के लिये बेताब है. बस शब्द बीज बोकर अपनी सोच को आकार देते हैं, कभी तो सुहाने सपने साकार कर लेते हैं, तो कहीं अपनी कड़वाहटों का ज़हर उगल देते हैं. सुनते हैं जब गमों के मौसम आते हैं तो बेहतरीन शेर बन जाते हैं. अब देखिये प्राण जी का एक गज़ल का मतला, जहाँ उनके अहसास सांस लेने लगते है, जैसे इनमें प्राण का संचार हुआ हो. बस शब्द बीज के अंकुर जब निकलते हैं तो सोच भी सैर को निकलती है, हर दिशा की रंगत साथ ले आती है. सोच का परिंदा पर लगाकर ऊंचाइयों को छू जाता है, तो कभी ह्रदय की गहराइयों में डूब जाता है. वहाँ पर जिस सच के साथ उसका साक्षातकार होता है उसी सत्य को कलम की जुबानी कागज़ पर भावपूर्ण अर्थ के साथ पेश कर देता है. अब देखिये प्राण जी एक गज़ल का मक्ता इसी ओर इशारा कर रहा है:

छूप में तपते हूए, ए प्राण मौसम में
सूख जाता है समन्दर, कौन कहता है.

“हिंदी ग़ज़ल बनाम उर्दू ग़ज़ल” धारावाहिक में उनका संकेत ग़ज़ल की अर्थपूर्ण संभावनाओं को प्रस्तुत करते समय क्या होता है और क्यों होता है कहते हुए प्राण शर्मा जी की जुबानी सुनें क्या फरमाते हैं- “अच्छे शेर सहज भाव, स्पष्ट भाषा और उपयुक्त छंद में सम्मिलन का नाम है. एक ही कमी से वह रसहीन और बेमानी हो जाता है. भवन के अंदर की भव्यता बाहर से दिख जाती है. जिस तरह करीने से ईंट पर ईंट लगाना निपुण राजगीर के कौशल का परिचायक होता है, उसी तरह शेर में विचार को शब्द सौंदर्य तथा कथ्य का माधुर्य प्रदान करना अच्छे कवि की उपलब्धि को दर्शाता है. जैसे मैंने पहले यह लिखा है कि यह उपलब्धि मिलती है गुरू की आशीष तथा परिश्रम अभ्यास से. जो यह समझता है कि ग़ज़ल लिखना उसके बाएं हाथ का खेल है तो वह भूल-भुलैया में विचरता है तथा भटकता है. सच तो यह है कि अच्छा शेर रचने के लिये शायर को रातभर बिस्तर पर करवटें बदलनी पड़ती है. मैंने भी लिखा है” -

सोच की भट्टी में सौ सौ बार दहता है
तब कहीं जाके कोई इक शेर बनता है.६१

किसी हद तक यह ठीक भी है. शिल्पकारी में भी कम मेहनत नहीं करनी पड़ती है. मेरा एक शेर

” न दीवार पुख़्ती वहाँ पर खड़ी है
जहाँ ईंट से ईंट निस दिन लड़ी है”

कभी गर्व से ऊँचा सर है किसीका
कभी शर्म से किसकी गरदन झुकी है” - देवी

बकौल शाइर डा॰ कुँअर बेचैन ने इस ग़ज़ल संग्रह कि प्रस्तावना को एक नये व अनोखे अंदाज से पेश किया है, हाँ कूब इन्साफ भी किया है उनकी शैली उनकी दार्शनिकता के विस्तार के साथ खूब इन्साफ किया है. उनका प्राण जी की ग़ज़ल के साथ साक्षातकार होना, और फिर उसके साथ गुफ्तगू का सिलसिला इतना रोचक और जानदार लगा कि शुरू करने के बाद समाप्ति की ओर बढ़ती चली गई और फिर तो सोच का नतीजा आपके सामने है. सोच की उड़ान आसमाँ को छेदने की शिद्दत रखती है. छोटे बहर में बड़ी से बड़ी बात कहना इतना आसान नहीं. यह तो एक शिल्पकला है. ग़ज़ल लिखना एक क्रिया है, एक अनुभूति है जो ह्रदय में पनपते हुए हर भाव के आधार पर टिकी होती है. एक सत्य यह भी है कि यह हर इन्सान की पूंजी है, शायद इसलिये कि हर बशर में एक कलाकार, एक चित्रकार, शिल्पकार एवं एक कवि छुपा हुआ होता है. किसी न किसी माध्यम द्वारा सभी अपनी भावनाएं प्रकट करते हैं, पर स्वरूप सब का अलग अलग होता है. एक शिल्पकार पत्थरों को तराश कर एक स्वरूप बनाता है जो उसकी कल्पना को साकार करता है, चित्रकार तूलिका पर रंगों के माध्यम से अपने सपने साकार करता है और एक कवि की अपनी निश्बद सोच, शब्दों का आधार लेकर बोलने लगती है तो कविता बन जाती है, चाहे वह गीत स्वरूप हो या रुबाई या गज़ल. देखिये प्राण जी की इस कला के शिल्प का एक नमूना-

प्राण दुख आए भले ही जिंदगी में
उम्र भर न डाले डेरा सोचता हूँ.

काव्यानुभव में ढलने के लिये रचनाकार को जीवन पथ पर उम्र के मौसमों से गुज़रना होता है और जो अनुभव हासिल होते है उनकी प्राण जी के पास कोई कमी नहीं है. जिंदगी की हर राह पर जो देखा, जाना, पहचाना, महसूस किया और फिर परख कर उनको शब्दों के जाल में बुन कर प्रस्तुत किया, उस का अंदाज़ देखिये इस शेर में-

झोंपड़ी की बात मन करिये अभी
भूखे के मुंह में निवाला चाहिये. ५७

हम भी थे अनजान माना आदमियत से मगर
आदमी हमको बनाया आदमी के प्यार ने.५६

उनकी शैली उनके चिंतन मनन के विस्तार से परिचित कराते हुए प्राण जी के शौर हमें इस कदर अपने विश्वास में लेते हैं कि हमें यकीन करना पड़ता है कि उनकी शाइरी का रंग आने वाली नवोदित कवियों की राहों में अपनी सोच के उजाले भर देगा. लहज़े में सादगी, ख्याल में संजीदगी और सच्चाइयों के सामने आइना बन कर खड़ा है. हर राज का पर्दा फाश करते हुए प्राण जी के शेर के सिलसिले अब काफिले बन रहे है जो अपने साथ एक पैग़ाम लिये,बिन आहट के खामोशियों के साथ सफर करते हुए अपने मन के गुलशन में उमडते हुए भारतीयता के सभी रंग, वहाँ की सभ्यता, संस्क्रुति, तीज त्यौहार, परिवेश, परंपराओं की जलतरंग से हमारी पहचान कराते चले जा रहे हैं.
उनका ये ग़ज़ल संग्रह ” मैं ग़ज़ल कहता हूँ” . बोलचाल की भाषा में अपने मन के भाव प्रकट करने के इस सलीके से मैं खुद बहुत मुतासिर हुई हूँ और आशा ही नहीं यकीन के साथ कह सकती हूँ कि उनका यह सँग्रह लोगों की दिलों में अपना स्थान बनाता रहेगा.
“मेरी राह रौशन करें आज देवी
यही वो दिये है, यही वो दिये हैं.”- स्वराचित

जाते जाते एक अनुपम शेर उनकी जुबानी-

“रोशनी आए तो कैसे घर में
दिन में भी हर खिड़की पर परदा है प्यारे.”

देवी नागरानी
न्यू जर्सी, यू.एस.ए
१० , अक्टूबर २००७
dnangrani@gmail.com
URL://charagedil.wordpress.com


“है यहाँ भी जल”

पुस्तक चर्चा
लेखकः विजय सिंह नाहटा
प्रकाशक : बोधि प्रकाशन, जयपुर
मूल्य : १००/
पन्नेः ९०
सम्पर्क : vijay_nahata@hotmail.com

nahata-bkjpg.jpg

 

“है यहाँ भी जल”

विजय सिंह नाहटा , जयपुर के निवासी हैं और बहुत ही सधे हुए जाने माने कवि है जिनका शुमार देश के मान्यवर कवियों में होता है. राजस्थान पंशासनिक सेवा में वे निवर्त हैं. कल हमारा, सेतु, दूर कहीं आदि समवेत काव्य संग्रहों में उनकी रचनायें संकलित है. प्रसार भारती एवम् दूरदर्शन से निरंतर रचनाओं का अनुप्रसारण भी होता रहता है.
“है यहाँ भी जल” उनका पहला कविता संग्रह है.

vijaya.jpgविजय सिंह नाहटा जी का प्रथम कविता संग्रह मेरे हाथ जब आया तो कुछ पल के लिये मैं उस किताब को हाथों में लिए सोचती रही, जाने क्या? पर कुछ ऐसा उस कवर पेज के चित्र में संबोधित था, जिसे मेरी आँखें देख तो पा रही थी, पर पढ़ नहीं पा रही थी. स्याह स्याह श्यामल रंग, उस पर अंकित दो आंखें, ऐसा कहीं लगता भी था, कहीं भ्रम होने का इशारा भी मिलता था, अन्तर मन के अदृश्य कुछ अनदेखे दृश्य खुली आँखों के सामने न जाने किन तहों को बे-परदा करते रहे. और जैसे ही मेरे भ्रम की पहली तह खुली आसमानी अदृश्यता के इशारे, कुछ गहराइयों से झाँकती सच्चाइयों की झलकी सामने उस पन्ने पर नज़र आई जो मेरे सामने खुला-

” आत्मा-सा मंडराता हुआ”

‘शब्द जो दिखता प्रकट
शब्द का आवरण होता सशरीर, स्थूल
उसके भीतर गहरे होता एक शब्द
चेतना की तरह पसरा हुआ-
अदृश्य, निराकार!!

शब्द जो दिखता है
होती झिलमिलाहट भीतर के शब्द की
शब्द जो प्रकट ज्योति की तरह
उजास है उस शब्द की
नहीं आया जो कविता में
आत्मा-सा मंडराता हुआ, हे बार !” प.३०

पल दो पल के लिए खामोशी ने मेरी सोच के लब सी दिए, सुन्न निशब्द! ऐसा कभी कभार होता है, जब कोई साहित्य सिर्फ़ शब्द न होकर कुछ और होता है, जो अपने अंदर के सच के सामने अक्स बन कर खडा हो जाता है. ऐसी ही शिद्दत, सुन्दरता, संकल्प विजय जी की इस रचना में पाई इन अल्फाज़ों से जाँकती हुई. अंतर्मन के सच का साक्षात्कार, सच के शब्दों में लिखा हुआ यह एक प्रयास ही नहीं, एक सफल दृष्टिकोण भी है जो इंसान को इस सच के आगाज़ के दाइरे में लाकर खड़ा करता है. जीवन पथ पर लक्ष्य के इर्द गिर्द यह दृष्टिकोण नक्षत्र सा मंडराता हुआ नज़र आता है. एक ध्वनि गूंजित होती सुनायी पड़ रही है जैसे उनके अपने शब्दों में

” आत्मा से बाहर निकल कर ख़ुद को सज्जाता हूँ”

शब्द स्वरूप मोती मन को मोह के दाइरे में ला कर खड़ा कर देते हैं. गौतम बुद्ध की जीवन गति भी बेताश होकर उस सच को तलाशती हुई गाया पहुँची और उन्हें मोक्ष का साक्षात्कार हुआ. सेल्फ रीअलाइज़ेशन मकसद है, बाकी सब पड़ाव है उस अदृश्य निराकार दृश्य के.

विजय जी की कलम से सच की धारा बन कर बहत चला जा रहा है. उनकी सोच प्रगतिशील है और एक मार्गदर्शक भी. वो शब्दों का सहारा लेकर उस शब्द की ओर इशारा कर रहे हैं जो इस रचना का आधार है-इस शरीर में प्राण फूंकता है, जो अग्नि बनकर देह में ऊर्जा देता है. कविता रुपी देह के गर्भ से इस प्रकाश का जन्म होना एक अभिव्यक्ति है, जहाँ शब्द शब्द न रहकर एक ध्वनि बन जाए और आत्मा सा मंडराता रहे. बहूत मुबारक सोच है जो लक्ष को ध्येय मान कर शब्दों की उज्वलता को कविता में उज्गार कर रही है. यहाँ मैं विजय जी के शब्दों में एक संदेश ख़ुद को और सच की राह पर चलने वाले अध्यात्मिल उड़ान भरने वालों के आगे प्रस्तुत कर रही हूँ. यह संदेश गीता का सार है, और ज्ञान का निचोड़ भी.

“मैं कल सुबह
तुम्हारी याद को
इतिहास की तरह पढ़ूँगा. प३१

और आगे तो अनेक रहस्यों के द्वार खटखटाने का सिलसिला दिखाई पड़ रहा है, जहाँ नज़र पड़ती है, शब्द पढ़ कर आँख कुछ पल थम सी जाती है, सोच पर बल पड़ने लगते हैं कि कैसे यह रचनाकार अपनी रचना के ज़रिये हमें एक ऐसी स्रष्टी की सैर को ले चला है, जहाँ पाठक के सामने कुछ अनसुने, कुछ अनदेखे अन्तर के राज़ फाश होते जा रहे हैं. अब आगे देखें कुछ और शब्दों का ताल-मेल, उनकी स्वच्छता के साथ!!

” संभावनाओं की आहट से सुंदर
असम्भावनों की किसी मलिन-सी गली में
दिर्मूद से यकायक मिल बैठते हों बचपन के दोस्त! ” प१९

शब्द थपकी देकर जगा रहे हैं, संभावनाओं से दूर असम्भावानाओं के दायरे में एक संकरी गली से गुज़र कर जिस साक्षात्कार की कल्पना का मुझे अहसास दिला गई, तो अनायास ये शब्द मेरी कलम से बह निकले:

“अब रूह में उतरकर मोटी समेट देवी
दिल सीप बन गया है और सोच भी खुली है.” -स्वरचित

यह तो मैं नहीं जानती की पढ़ने से जो आभास मेरे अंदर उठ रहे है वो बेशक रूहानी सफर की ओर बखूबी संकेत कर रहे. आगे देखिये औए सुनिए शब्दों की आवाज़ को:

” जब तुम न थीं
तो प्रतीक्षा थी
अब तुम हो
मैं ढूंढता हूँ प्रतीक्षा को. प.२१

शब्द की गहराइयों में एक विरह भाव प्रतीत होता है, जैसे अपने आप से मिलने के लिए लेटा हो कोई, जीवित चिता पर मरने के इंतिज़ार में. अपने आपको जानने, पहचानने की, और उस सत्यता में विलीन होने की प्रतीक्षा ऐसी ही होती होगी जिसकी विजय जी को तलाश है. बड़ी ही मुबारक तलाश है यह , ज़हे नसीब!!

“फिसलती हुई रेत है जिंदगानी
तमाशा है ये भी मगर चार दिन का.” -स्वरचित

सफर का सिलसिला एक और पड़ाव पर आकर ठहरना चाहता है कुछ पल, सोच में डूबा कि शब्द भी इतनी खूबसूरती से अपने होने का ऐलान कर सकते हैं.

-”तुम्हारी स्मृति अब एक रड़कती मुझमें ?
राख के इस सोये ढेर में
ज्यों दिपदिपाता एक अंगारा मद्धम
सोये हुए चैतन्य में
लो तुम अचानक देवता सी
जग गई मुझमें
जगाती अलख निरंजन!” प २४

अंतःकरण से आती हुई कोई आलौकिक आवाज़, जैसे कोई गूँज भंवर गुफा की गहराइयों से बुला रही हो, अपने पास-निद्रा में अनिद्रा का पैग़ाम लिए:

छन छन छन छन
रुन झुन रुन झुन
पायल की झन्कार लिए !!

वाह!!! एक सुंदर चित्र सजीव सा खींचने का सफल प्रयास, मन की भावनाओं का सहारा लेकर कवि विजय की कलम इस सार्थक रवानी को लिये थिरकती है जिसके लिये मैं उन्हें तहे दिल से शुभकामनाएं देती हूँ. मन की आशा बहुत कुछ पाकर भी कुछ और पाने की लालसा में निराशाओं को अपने आलिंगन में भरने को तैयार है.

“घेरा है मस्तियों ने तन्हाइयों को मेरी
महसूस हो रहा है फ़िर भी कोई कमी है”-स्वरचित

यादों की सँकरी गली के घेराव में एक बवंडर उठ रहा है जहाँ साँस धधकती है जलती चिता पर जीते जी लेटे उस इन्तज़ार में, जहाँ मौत के नाम पर आत्मा के अधर जलने लगे है, उस पनाह को पाने के लिये.

“जिंदगी ‌एक आह होती है
मौत जिसकी पनाह होती है.” -स्वरचित

हर पन्ने पर शब्द निशब्द करते चले जा रहे हैं और झूठ का एक एक आवरण सच में तब्दील होता जा रहा है. जैसे:

” समृति गोया गिलहरी
काल के उजाड़ सन्नाटे तले
फुदकती
इस डाल से उस डाल!” प २२

एक खालीपन का अहसास अपने भरपूर आभास के साथ फुदकता हुआ नज़र आ रहा है. जो मैं महसूस कर रही हूँ, जो पदचाप शब्दों की मैं सुन रही हूँ, जो अक्स मैं इन शब्दों के आईने में देख रही हूँ, ज़रूरी नहीं कोई मुझसे शामिल राय हो. कवि जब लिखता है तो उस समय उसके मन की स्थिति, उसके भाव, उसके ह्रदय की वेदना, विरह का अवस्थिती, मिलने की आशा, निराशाओं की जकड़न उसके सामने सोच बनकर आ जाती है, और लिखते लिखते वो कहीं न कहीं उस छटपटाहट को छुपाने या दर्शाने में कामयाब हो जाता है, यही एक लिखने की सफल कोशिश है जो अनबुझी प्यास को लेकर सहरा में भटकते हुए एक कवि, एक शायर, एक लेखक, शिल्पकार, एवं एक कलाकार को अपनी रचना को सजीव करने का वरदान देती है.

“सुनसान जब हो बस्तियां, रहती वहाँ तन्हाइयां
अब मैं जहाँ पर हूँ बसी, संग में रहे परछाइयाँ” -स्वरचित

अरे ये क्या सामने ही लिखा है?

” क्षण वह लौट नहीं आएगा
मौन तोड़ता हुआ फुसफुसाएगा. ” प २३

लगता है तन्हाइयां बोल रही हैं. वक्त फिसलती हुई रेत की तरह जा रहा है और हमारी बेबसी उसे देखे जा रही है जिसका इशारा इस शेर में बखूबी झलक रहा है:

” नहीं बाँध पाया है कोई समय को
न देखा कभी हमने ऐसा करिश्मा.”-स्वरचित

विजय जी की हर पंक्ति अपने आप में एक जुबां है, मौन तोड़ती हुई, फुसफुसाती हुई. बस उन खामोशियों को सुनने वाले कानों की ज़रूरत है.

“गुफ्तगू हमसे वो करे ऐसे
खामोशी के लब खुले जैसे.”-स्वरचित

बस अहसास जिंदा हो, शब्द अपने आप बोलने लगते हैं, कभी तो शिद्दत के साथ चीखने भी लगते हैं. ऐसी ही इस सुंदर रचनात्मक अनुभूति के रचयिता श्री विजय जी ने बड़े अनोखे ढंग से अपने अँदर के लहलहाते भावों के सागर को, शब्दों का सहारा लेकर अलौकिक रूप से व्यक्त किया है. कभी किसी कड़वाहट को पीने की घुटन के बाद, कभी इंतज़ार के बाद थकी थकी सी आँखों की पथराहट की ज़ुबानी, कहीं आकुल तड़प की चट्टान बैठी उस विरहन की जुबानी, तो कहीं सहरा की तपती रेत पर चलते चलते पाँव के छालों की परवाह किए बिन ही पथिक जिस पथ पर अपने ही वजूद की तलाश में भटक रहा है -उस आत्मीय मिलन की प्यास लिए हुए-इन सभी अहसासों को शब्दों की सरिता स्वरूप पेश करने की सफल कोशिश की है. ज़िंदगी का एक सिरा अपनी अनंत यात्रा की ओर बढ़ते हुए दूसरे सिरे को टटोलने लगता है तो विजय जी के शब्दों में:

” मृत्य अलार्म घड़ी है,
पर जिसकी चाब्बी हम नहीं लगाते
हमें जगह कर पकडा देगी
दूसरी यात्रा की गाड़ी. ” प ७०

इस पुस्तक के हर शब्द को पढ़ते हुए, उसे समझने, समझकर पचाने की कोशिश में मेरी अपनी सोच लिखने के धारा को रोक नहीं पा रही है. इस प्रयास में कहीं एक और किताब ही न बन जाए इसी डर से अनुमति लेने के लिए सिमटाव की मेरी इस कोशिश में कुछ शेर मौत की ओर इशारा करते हुए पेश हैं.

” मौत का मौसम न कोई, न ही इसका वक्त है
ये चुराकर रूह को ले जाए है जाने कहाँ.”

गुज़ारी ज़िंदगी बेहोश होकर मैंने दुनियाँ में
मेरा विश्वास सदियों से न जाने किस गुमाँ पर था.?

कोई गया जहाँ से तो आ गया कोई
लेकर नया वो इक बदन या मेरे खुदा. “

देवी है दरिया आग का दिल में मेरे रवां
महसूस कर रही हूँ जलन या मेरे खुदा.”

बस इस अहसास भरे शब्दों के गुलदस्ते ने अपनी महक को मेरे अंतर्मन को निशब्द कर दिया है. बाकी बातें मौन में होती रहेंगी. एक बार विजय जी को इस अनोखे, अद्भुत अनुभूति काव्य संकलन को प्रस्तुत करने के लिए मुबारकबाद है.

देवी नागरानी
न्यू जर्सी, यू एस एक
१० , अक्टूबर २००७
dnangrani@gmail.com
URL://charagedil.wordpress.com

चराग़े-दिलः देवी नागरानी

hemjyotsana-parashar.jpg

हेम ज्योत्स्ना पाराशर दीप

देवी नागरानी जी का ग़ज़ल संग्रह “चराग़े-दिल” जब हाथ आया तो पढ़ने का सिलसिला रुकने का नाम ही न ले सका.समीक्षा करने की योग्यता तो नहीं है परन्तु जो इस गज़ल संग्रह को पढ़ कर लगा वही बता रही हूँ । एक के बाद एक बेहतरीन गज़ल पढ ने को मिली । हर गज़ल को पढ़ कर एक अलग ही आनन्द प्राप्त हुआ।
देवी जी कहती हैं -

आस्माँ पर है चांद तारे सब ,
इस ज़मीं पर फक़त पडी हूँ मैं।

पर ये तो धरती की खुशनसीबी है कि देवी जी जैसे शाइर है यहाँ । देवी जी तो एक नायाब नगीना है जो देवी जी का ये शेर खुद बंया करता है-

मैं तो नायाब इक नगीना हूँ,
अपने ही सांस में जडी हूँ मैं।

जिन्दगी के हर पहलू को एक अलग ही अन्दाज़ में बँया करने का हुनर है देवी जी में-

कभी साहिलों से भी उठते है तूफाँ ,
कभी मौजे-तुफाँ में पाया किनारा।

तूफाँ में किनारा पाने वाली देवी जी कहती है -

विश्वास कर सको तो करो वरना छोड दो,

इस दम समय बुरा है मिला , मैं बुरा नहीं।
मेरी फितरत अजीब है ‘ देवी ‘

कोई तडपे तो मैं तडपती हूँ।

औरों के दर्द में तडपने वाली देवी जी के इस गज़ल संग्रह से बहुत कुछ मिलता है। गज़ले तो अच्छी हैं ही साथ ही उनमें छिपे संदेश ही अच्छे हैं जैसे -

मुश्किलें जब भी सामने आई,
जिन्दगी हौसला बढ़ाती है।

चिराग़े-दिल की गज़लें बार बार पढ़ने का दिल करता है -

फिक्र क्या बहर क्या, क्या गजल गीत क्या,
मैं तो शब्दों के मोती सजाती रही।

सच ही तो है चिराग़े-दिल सजे हुए शब्दों के मोती है।

सारा आकाश नाप लेता है ,
कितनी उँची उडान है तेरी ।

उनकी गज़लें पढ़ने के बाद अब तो उनसे रु-ब-रू सुनने की तमन्ना है।

फूल झड़ते है उनकी बातों से ,
लफ्ज़ जितने है सब सुनहरे है।

उम्मीद है देवी जी जल्द ही अपनी आवाज़ में अपनी कुछ गज़लें हम सभी तक पहुचायेंगी।

तुझको पढ़ते रहे , तभी जाना,
‘देवी’ दिलकश जुबान है तेरी।

सादर
हेम ज्योत्स्ना पाराशर ‘दीप’
http://hemjyotsana.wordpress.com

“चराग़े- दिल”- इला प्रसाद की दृष्टि में

“चरागे- दिल”

ila_prasad.jpg
इला प्रसाद

चरागे दिल देवी नांगरानी का हिन्दी में पहला ही गजल संग्रह है जिसके माध्यम से उन्होंने बतला दिया है कि उनकी लेखनी का चराग बरसों बरस जलता रहने वाला है. उनकी सोच का फ़लक विस्तृत है और उनकी गजलें जीवन के तमाम पहलुओं को छूती हैं. उन्होंने औरों के काँधों पर चढ़कर विकास नहीं किया. वे अपने पैरों से चली हैं , जिन्दगी की धूप - बारिश झेली है और आग में तप कर निकली हैं. उन्हीं के शब्दों में

कोई नहीं था ‘देवी’ गर्दिश में मेरे साथ
बस मैं, मिरा मुकद्दर और आसमान था.

जब जीवन-डगर कठिन हो और मन सम्वेदनशील, तो अभिव्यक्ति का ज़रिया वह खुद ढूढ़ लेता है. इस संग्रह में ढेरों ऐसी गजले हैं जो पाठकों को अपनी अनुभूतियों के करीब लगेंगी. आज चाहे देवी जी कहती हों कि

“शोहरत को घर कभी भी हमारा नहीं मिला”

मैं समझती हूँ कि उनकी गजलों का यह संग्रह पाठकों की पसन्द बन कर रहेगा।

देवी जी को इस सुन्दर कृति के लिए बधाई !

इला प्रसाद

ila_prasad1@yahoo.com

चराग़े-दिलः श्री देवेंद्र नारायण दास की दृष्टि में

devevdra-narayan-das.jpg

देवी जी,
आपका गज़ल संग्रह चराग़े दिल मिला

उसे इश्क क्या है पता नहीं
कभी शम्अ पर जो जला नहीं.

वह परवाना नहीं जो शम्अ पर मिटता नहीं. मन की पीड़ा को आँधियाँ क्या बुझायेंगी! क्या कहूं, किस किस शेर के लिये कहूँ, आपके हर अश्यार में पीड़ा ही पीड़ा है. पीड़ा ही सहज है जो मानव मन में करुणा पैदा करती है.

मेरे दिल का साज़ बजा नही
“न बुझा सकेंगी ये आंधियां
ये चराग़े‍ दिल है दिया नहीं”
जो मिटा दे ‘देवी’ उदासियां
कभी साज़े-दिल यूं बजा नहीं.

मन की उदासियां मिट नहीं पाती, जीवन में पीड़ा ही पीड़ा महादेवी वर्मा की तरह. आपकी पीड़ा ही गज़ल की शिल्पी है. ग़म पीने वाले ही जीवन के सुख का आनंद पाते हैं. पीड़ा और सजविता संप्रेषणयिता के कारण आपके गज़ल के हर शेर दिल को छू जाते हैं. मेरे गुरुदेव आर. पी. महरिष जी ने आपके संग्रह की भूमिका लिखी है. आप बहुत भाग्यवान है.

आपके हाइकू भी मिले पढ़ने को हाइकू दर्पन में.

घर घर में
वेदव्यास रचता
महाभारत.

लग रहा है
रिश्तों का मैदान
रणभूमि सा.

आस पास की बातों को शब्द बंध कर लेना आपकी पैनी द्रष्टी है. इसलिये मैं आपको कुशल सशक्त शब्द शिल्पी कहने में संकोच नही करता. एक बहुत अच्छे संग्रह के लिये आपको बहुत बधाई.

देवेंद्र नारायण दास
संपादकः अंकुर साहित्य मंच
Sadhna Kutir, Basna,
Chattis garh 493554.

एक मर्म, जो दिल को छूता है

एक मर्म, जो दिल को छूता है

anjana-sandhir.jpg
समीक्षकः डा॰ अंजना संधीर
श्रीमती देवी नागरानी का पहला पहला गज़ल सँग्रह “चरागे-दिल”

देवी नागरानी से मेरा परिचय प्रवासिनी के बोल के संपादन के दौरान हुआ। उनकी गजलों और कविताओं के विचारों ने मन को छू लिया था, लेकिन उनकी कर्मठता ने और भी प्रभावित किया। मुझे याद है वह भारत में थीं और ईमेल के जरिए उन्होंने तुरंत कविताएँ संग्रह हेतु भेजी थीं। यूएसए वापस आने पर टेलीफोन पर बातें होती रहती थीं, मूलतः सिंधी का लहजा और मिठास उनकी जुबान में है।

न्यूयॉर्क के सत्यनारायण मंदिर में कवि सम्मेलन-2006 में अपने कोकिल कंठ से जब उन्होंने गजल सुनाई तो महफिल में सब वाह-वाह कर उठे। किसी की फरमाइश थी कि वे सिंधी की भी गजल सुनाएँ और तुरंत एक गजल का उन्होंने हिंदी अनुवाद पहले किया और सिंधी में उसे गाया। सब लोगों को देवी की गजल ने मोह लिया। तो ये थी मेरी देवी से रूबरू पहली मुलाकात। हमने एक दूसरे को देखा न था, बस बातचीत हुई थी। मेरी कविता पाठ के बाद वो उठकर आईं, मुझे गले लगाया और बोलीं- अंजना, मैं तुम्हें मिलने ही इस कवि सम्मेलन में आई हूँ। इस तरह सखी भाव जो पैदा हुआ, वो यहाँ की भागती-दौड़ती जिंदगी में बराबर चल रहा है। कभी ई-मेल के जरिए तो कभी टेलीफोन पर।

प्रवासिनी के बोल छपकर आई तो उन्होंने उस पर एक छोटा संग्रह कम्प्यूटर के माध्यम से अंग्रेजी-हिंदी में मेरी तस्वीर के साथ, पुस्तक के कवर पर अपनी पंक्तियाँ जड़कर मुझे भेंट स्वरूप भेजा। इस पुस्तक के इंग्लिश लायब्रेरी द्वारा होने वाले समारोह में (9 दिसंबर 2006) शामिल नहीं हो पा रही थी, क्योंकि भारत यात्रा तय थी। मुझे याद है अपने व्यस्त कार्यक्रम में भी प्रवासिनी के बोल पर कार्य करती रही। एक गजल रिकार्डर में टेप करके मुझे दे गई कि मैं उस दिन वहाँ न रहूँगी, पर मेरी आत्मा उस दिन जरूर वहीं होगी। प्रवासिनी के नाम पर वह सुंदर गजल है। ‘वादे-शहर वतन की चंदन सी आ रही है, यादों के पालने में मुझके झुला रही है।

‘क्वीन पुस्तकालय में न्यू अमेरिकन प्रोग्राम के डायरेक्टर श्री फ्रेड गिटनर ने प्रवासिनी के बोल का विमोचन किया और मैंने देवी द्वारा लिखा प्रवासिनी के बोल नंबर-2 का विमोचन किया और उनकी गजल सुनवाई। देवी तन से भारत में थी और मन से ऑडिटोरियम में थीं। समर्पण, निर्मल मन, भाषा के लगाव का परिणाम आपके सामने है चिरागे दिल। देवी आध्यात्मिक रास्तों पर चलने वाली एक शिक्षिका का मन रखने वाली कवयित्री हैं, इसलिए उनकी गजलों में सच्चाई और जिंदगी को खूबसूरत ढंग से देखने का एक अलग अंदाज है। उनकी लेखनी में एक सशक्त औरत दिखाई देती है जो तूफानों से लड़ने को तैयार है।गजल में नाजुकी पाई जाती है, उसका असर देवी की गजलों में दिखाई पड़ता है। उदाहरण के तौर पर देखिए- ‘भटके हैं तेरी याद में जाने कहाँ-कहाँ, तेरी नजर के सामने खोए कहाँ-कहाँ। ‘ अथवा ‘न तुम आए न नींद आई निराशा भोर ले आई, तुम्हें सपने में कल देखा, उसी से आँख भर आई।’ अथवा ‘उसे इश्क क्या है पता नहीं, कभी शमा पर वो जला नहीं।

‘देवी की गजलों में आशा है, जिंदगी से लड़ने की हिम्मत है व एक मर्म है जो दिल को छू लेता है। गजल संग्रह का शीर्षक चरागे दिल बहुत कुछ कह जाता है। अमेरिका की मशीनी जिंदगी में अपनी संवेदनाओं को बचाए रखना और अंग्रेजी वातावरण में हिंदी की गजलें कहना मायने रखता है। मैं दिल की गहराइयों से देवी नागरानी को शुभकामनाएँ देती हूँ। वो ऐसे ही और बहुत चराग रोशन करें, ताकि भाषा का कारवाँ चलता रहे।

डा॰ अंजना संधीर
83-64 talbot Street, Apt # 2A
Kew gardens, New York, NY
11415. USA

« Previous entries

  • Blog Stats

  • Meta