एक काव्य गोष्टी तारीख 10 मई, गुरुवार 2012 श्रीमती देवी नगरानी के निवास स्थान पर शाम श्याम सखा जी के नाम, और शकुंतलाजी, और अनीता कपूर जी की उपस्थिती में सफलता से सम्पन्न हुई। सप्तरंगी शाम अपने साथ काव्य का छलकता हुआ जाम ले आयी और मौजूद कविगन को काव्य के हर रंग से ओतप्रोत करती रही। । इस गोष्टी में हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक श्री श्याम सखा श्याम जी, रायपुर से श्रीमति शकुंतला तरार-संपादिका नारी का संबल, श्री नन्द किशोर नौटियाल जी,
महाराष्ट्र अकादेमी के पूर्व अध्यक्ष, जिनकी उपस्थिती ने शाम को और रंगमय बना दिया। शुरूवात जसराज पंडित जी के तेजस्वी शागिर्द कुमार नीरज ने करके गोष्टी का आगाज किया, केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण से सहायक निदेशक श्री अनंत श्रीमली जी ने संचालन का भर संभाला, जो खुद एक बहतरीन हास्य व्यंग्य कवि/मंच संचालक एवं सहायक निर्देशक, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग में कार्यरथ हैं। उपस्थित माननीय कवि गण में श्री आर. पी. शर्मा, ग़ज़ल के पिंगलाचार्य थे जिनकी नवनीतन संग्रह “ग़ज़ल सृजन” का विमोचन किया श्री श्याम सखा और नन्द किशोर नौटियाल जी की उपस्थिती में हुआ। मौजूद महमानों में रहे श्री आर. पी. शर्मा जी के सुपुत्र श्री रमाकांत शर्मा , संगीता सहजवाणी, मेघा श्रीमाली, श्रुति संवाद के अध्यक्ष श्री अरविंद राही, संयोग साहित्य के संपादक श्री मुरलीधर पांडेय, कुतुबनुमा की
संपादिका श्रीमती राजम नटराजम, चित्रकार नईमा इम्तियाज़,
जिसने ऐन मौके पर देवी जी को अपनी एक पेंटिंग भेंट की। और शामिल गण थे खन्ना मुजफ्फरपुरी , डॉ बनमाली चतुर्वेदी, सुमन जैन जी, डॉ लछमन शर्मा, सतीश शुक्ल जी, नीरज गोस्वामी, नवीन चतुर्वेदी, मुंबई की वरिष्ठ रचनाकार पुष्पा राव, रत्ना झा, , लखबीर वर्मा जी उपस्थित थे। 5 घंटों तक चली इस काव्य-गोष्टी में उपस्थित गुनिजनों ने एक से एक बढ़िया गजल और कवितायें सुना कर काव्यमयी शाम को एक यादगार शाम बना दिया। अंत में नागरानी जी ने सभी महमानों का आभार प्रकट किया, शाम जलपान से सम्पन्न हुई।
सप्तरंगी शाम -श्याम सखा जी के नाम,
मई 16, 2012 at 7:12 पूर्वाह्न (समाचार)





eyethe3rd said,
मई 16, 2012 at 3:42 अपराह्न
बहुत अच्छा लगा