महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा 3-4-5 अक्टूबर २००८, मुंबई में आयोजित सर्व भारतीय सम्मेलन के अवसर पर विषयः “विदेश में भारतीय भाषाएं” के अंर्तगत इस विचारधारा का प्रस्तुतीकरण हुआ…देवी नागरानी
सर्व भारतीय भाषा सम्मेलन
हमें अपनी हिंदी ज़ुबाँ चाहिये
सुनाए जो लोरी वो माँ चाहिये
कहा किसने सारा जहाँ चाहिये
हमें सिर्फ़ हिन्दोस्ताँ चाहिये
तिरंगा हमारा हो ऊँचा जहाँ
निगाहों में वो आसमाँ चाहिये
मुहब्बत के बहते हों धारे जहाँ
वतन ऐसा जन्नत निशाँ चाहुये
जहाँ देवी भाषा के महके सुमन
वो सुन्दर हमें गुलसिताँ चाहिये
भारतवर्ष की बुनियाद “विविधता में एकता” की विशेषता पर टिकी है और इसी डोर में बंधी है देश की विभिन्न जातियाँ, धर्म व भाषाएँ. सर्व भारतीय भाषा सम्मेलन के इस मंच पर भारतीय भाषाओं के इतिहास में एक नवसंगठित सोच से नव निर्माण की बुनियाद रखी जा रही है. भाषा, सभ्यता, संस्कृति, का चोली दामन का साथ है. भारत से विभिन्न देशों में हमारे भारतीय जाकर बसे हैं -मारिशियस, सूरीनाम, जापान, मास्को, Thailand, England, USA, Canada, जहाँ उनके साथ गई है कशमीर से कन्याकुमारी तक के अनेक प्राँतों की भाषाएँ, जिसमें है उत्तर की पंजाबी, सिंधी, उड़ीया, म.पी, यू.पी की भाषाएँ, गुजराती, बंगाली, राजस्थानी,मराठी, और दक्षिण प्रंतों की तमिल, तेलुगू और कोंकणी भाषा. यही भाषाएँ अपनी अपनी संस्कृति से जुड़ी रहकर अपने प्राँतीय चरित्र को उजागर करती है. संस्कृति को नष्ट होने से बचाना है तो सर्व भाषा प्रथम भाषा को बचाना पड़ेगा.
आज़ादी के पहले और आज़ादी के बाद जो भारतीय विदेशों में जाकर बसे उनमें सामाजिक फ़र्क है. आज़ादी के पहले वाले मजबूर, मज़दूर, कुछ अनपढ़ लोग ग़रीबी का समाधान पाने के लिये मारिशियस, सूरीनाम, गयाना, त्रिनदाद में जा बसे जहाँ उन्हें अपनी ज़रूरतों के लिये सँघर्ष करना पडा़.
आज़ादी के बाद जो भारतीय गए वो कुशल श्रमिक भारतीय थे, पढ़े लिखे थे, और महत्वकांक्षा वाले व्यक्ति थे. उनमें आत्म विकास की चाह और साथ साथ अपनी मात्र भूमि के विकास की चाह भी थी. भारतीय धर्म, संस्कृति, साहित्य की पुष्ठ भूमि उनके पास भी है, लेकिन उन्हें जो अभाव विदेशों में महसूस होता है वह है, आपसी संबंधों का अभाव, पुरानी और नई पीढ़ी के बीच बढ़ता हुआ generation gap.
वहाँ की विकसित जीवन शैली और भारतीय सभ्यता, इन दोनों जीवन के रहन-सहन के अंतर के कारण एक असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है. संस्कृतिक मूल्यों को लेकर, पारिवारिक सँबंधों को लेकर, एक अंतर-द्वंद्व पैदा होता है, और यही अंतर-द्वंद्व इस भारतीय भाषा के लिये बड़ी बुनियाद है.
हर इक देश की तरक्की उसकी भाषा से जुड़ी हुई होती है, जो हमारे अस्तित्व की पहचान है, उसकी अपनी गरिमा है. भाषा केवल अभिव्यक्ति ही नहीं, बोलने वाले की अस्मिता भी है, और संस्कृति भी है जिसमें शामिल रहते हैं आपसी संबाधों के मूल्य, बड़ों का आदर-सन्मान, परिवार के सामाजिक सरोकार, रीति-रस्मों के सामूहिक तौर तरीके.
विदेशों में गए हुए भारतीय परिवारों की मुलाकात जिस सभ्यता के साथ होती है, उस सभ्यता में किशोर अवस्था आने से पहले बच्चा माँ-बाप से अलग हो जाता है, पति-पत्नि के रिश्ते की कड़ियाँ आर्थिक आज़ादी के कारण ढीली पड़ जाती हैं, समझौते पर जीवन व्यतीत हुए जा रहे हैं. कुछ पाकर कुछ खोने के बीच के अंतरद्वंद्व का समाधान पाने के लिये, मानवीय, नैतिक, अदर्श मूल्य बनाए रखने के लिये, भारतीय संस्कृति की स्थापना करने और हिंदी को विश्व मंच पर स्थान दिलाने का कार्य किया जा रहा है. इस महायज्ञ में हिंदी भाषी ही नहीं, पंजाबी और गुजराती भाषियों का भी योगदान है, जो निरंतर वे करते आये हैं-
धर्म के रूप में, साहित्य के रूप में, और भाषा के रूप में.
अब तो सरिता का बहाव अंतराष्ट्रीयता की ओर बढ़ रहा है, और अगर मैं अमेरीका की बात करूं तो इस दिशा में मक्सद को मुकाम तक लाने के लिये निम्न रूपों से प्रयत्न हो रहे हैं,
१. संस्था गत
२. व्यक्ति गत व
३. मीडिया गत रूप में
१. संस्था गत रूप में न्यू यार्क के भारतीय विध्या भवन की ओर से हिंदी को एक दिशा हासिल हुई है, जिसके अध्यक्ष है श्री नवीन मेहता व डा॰ पी जयरामन के निर्देशन के अंतरगत हिंदी शिक्षण और संस्थाओं के साहित्य और संस्कृतिक कार्य सफलता पूर्वक हो रहे हैं
अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति, एक ऐसा संस्थान है जो विश्व में हिन्दी भाषा और साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिये काम कर रही है. इसके नेत्रित्व में भाषा की प्रगति को दशा और दिशा मिल रही है. उसके वर्तमान अध्यक्ष हैं श्री उदय शुकला. (http://hindi.org/joomla/), इस समिति मुख्य उदेश्य हैं-
हिन्दी शिक्षण – द्वितीय भाषा के रूप में
प्रकाशित पत्रिका: विश्वा और ई-विश्वा
समारोह और स्तरीय काव्य गोष्ठियाँ
हिंदी शिक्षण की दिशा में सफल प्रयासों के कारण आज अमेरिका में कई विश्वविध्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है, लायोला, आयोवा, ओरेगन. शिकागो, वाशिंगटन, अलबामा, फ्लोरिडा, यूनीवर्सिर्टी ओफ टेक्सास, रटगर्स, एन,वाइ,यू, कोलम्बिया, हवाई, कई और भी.
हिंदी को विदेशी भाषा के रूप में मान्यता हासिल हो इसके लिये निश्चित पठ्यक्रम पढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे क्षात्रों को हिंदी ज्ञान के लिये गुण (credit) मिलें.
विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में हिन्दी को द्वितीय भाषा के रूप में पढ़ाने के लिए शैक्षणिक पाठ्यक्रम तैयार करना और शासन द्वारा हिंदी को विदेशी भाषा के रूप में मान्यता के लिये प्रयास ज़ारी हैं. न्यू जर्सी के कुछ स्कूलों में हिंदी को दूसरी भाषा के रूप में मान्यता हासिल हुई है. हम भारतीयों का लक्षय यही है कि German, French, spanish, Russi, चीनी व जापानी भाषाओं की तरह हिंदी भी हर स्कूल में पढ़ाई जाए. अमेरिका शिक्षा विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जा रहा है. हिंदी प्रसार के इन प्रयत्नों के अतिरिक्त इसी दशक में समिति ने अपनी वेब-साइट को विकसित किया है, जिसका नाम है www.hindi.org
American Council For Teaching Foreingn Language( ACTFL) की व्यवस्था के अंतरगत जून से अगस्त २००७ में तक एक कार्यशाला हुई जिसमें चीनी, फारसी, अरबी, उर्दू को शामिल किया गया था. इस साल ९ जून से २० जून तक Texas में Dallas के Fortworth शहर में हिंदी की कार्यशाला हुई जिसमें भावी शिक्षकों के सत्र में फ़कत सात क्षात्र थे-गुजराती, पंजाबी, मराठी, बिहारी, सिंधी और एक अमेरिकन. पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सटी से आई प्रो॰ विजय गम्भीर की भाषा विग्यान से सम्बन्धित कक्षाएं प्रतिभागियों को बहुत अच्छी लगी. Houston की कहानीकार इला प्रसाद द्वारा ऐसी रिपोर्ट साहित्यकुँज पर पढ़ने को मिली.
समारोह और स्तरीय काव्य गोष्ठियाँ व पत्रकाएँ
अंतर्राष्टीय हिन्दी समिति, हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार से जुड़ी अमेरिका की पहली और सबसे पुरानी संस्था है. इस संस्था की एक विशिष्ट परम्परा रही है , वह है अमेरिका में कवि सम्मेलनों का आयोजन. अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति का चौदहवाँ अधिवेशन और हास्य कवि सम्मेलन वाशिंगटन डी सी में अप्रेल २००८ में आयोजित किया गया, जिसका मुख़्य विषय रहा “वैश्वीकरण के युग में हिंदी” . अधिवेशन का शुभारंभ हिन्दी के छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ. अमरीका में जन्मे और पले बड़े भारतीय मूल के एवं अमरीकी बच्चों ने हिन्दी में कविता पाठ और भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित हिन्दी प्रेमियों को रोमांचित कर दिया. इस तीन दिवसीय अधिवेशन में ९ सत्रों के आयोजन में चर्चा के मुख्य विषय थे- हिन्दी शिक्षण, प्रवासी साहित्य, व्यवसाय जगत में हिन्दी, वास्तु शास्त्र, हिन्दी शब्दावली, एवं रामचरित मानस. डॉ. सुधा ओम ढींगरा की भेजी रिपोर्ट में आयोजन की पूरी जानकारी पाई गई.
इस समिति की त्रेमासिक मुख्य पत्रिका है विश्वा, जिसके संपादक है श्री शेलेन्द्र गुप्ता. Shailendra.Gupta@hindi.org). साथ में ई- विश्वा नामक त्रेमासिक वेब पत्रिका भी देश विदेश के रचनाकारों को साहित्य से जोड़ने का बखूबी प्रयास कर रही है. श्री अमरेंद्र कुमार. ई- विश्वा के संपादक है (evishwa@hindi.org)
इस के अतिरिक्त ’अखिल विश्व हिन्दी समिति” संस्थागत रूप में कई स्कूलों की स्थापना करती रही है जहाँ पर भाषा प्रेमी अटलाँटा, क्रानबरी, में अपनी सेवाएं प्रेषित कर रहे हैं इस समिति के अध्यक्ष हैं Dr. Bijoy K. Mehta ( http://www.hindisamiti.org/ ). इस समिति के द्वारा आयोजित एक अधिवेशन २७, २८ जून २००८ को NY के Hindu Center, Flushing में संपन्न हुआ. इन सभी कार्यों से यह स्पष्ट है कि संस्थाओं द्वारा प्रवासी भारतीय भाषा की जड़ें मज़बूत करने में लगे हुए है.
न्यू यार्क स्थित ” विश्व हिंदी न्यास समिति” की ओर से आयोजित सातवाँ अधिवेशन 6 और 7 अक्टूबर, 2007 में हुआ जिसमें मैं भी शामिल रही. लोक इकाई की संपदा है लोक भाषा, लोक गीत, लोक गाथा, नाटक, कथन और प्रस्तुतीकरण, जिसका अनूठा संगम इस अधिवेशन के दौरान देखने को मिला. श्री राम चौधरी, श्री कैलाश शर्मा, और उनकी पूरी टीम ने आश्चर्यजनक रूप से “विभिन्नता में एकता” का जो समन्वय प्रस्तुत किया, वह काबिले तारीफ़ रहा. देखने को मिली हमारे देश के तीज त्यौहार की झलकियाँ, विभिन्न प्राँतों की शादियों की रस्मों के साथ पेशगी, जलियनवाला बाग की अंधाधुंध गोलियों की बौछार, और देश के वीरों के स्वतंत्रता संग्राम की स्म्रतियाँ. समिति की ओर से प्रकाशित त्रेमाहिक पत्रिका “हिंदी जगत” देश विदेश को जोड़ने का काम कर रही है. इस कार्य में जापान से श्री सुरेश ऋतुपर्ण जुड़े हुए हैं.
कुछ और भी पत्रिकाए जो अमेरिका व कैनेडा से साहित्य का संचार कर रही है वे है हिंदी चेतना (श्यान त्रिपाठी )वसुधा ( स्नेह ठाकुर), साहित्यकुँज(सुमन घई), अनुभूति एवं अभिव्यक्ति(पुर्णिमा वर्मन) जो भूगोल के दायरों को मिटाने में कामयाब रही है.
२. व्यक्ति गत रूप में
व्यक्तिगत रूप में कुछ सस्थाएं है जो न्यू यार्क व न्यू जर्सी में बड़े ही सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैः
हिंदी.यू एस.ए अमेरिका स्थित न्यू जर्सी की जमीं पर हिंदी को नई पीढ़ी को हिंदी के साथ जोड़ने का काम कर रही है. इसके स्वयं सेवक श्री देवेंद्र सिंह अनेक गतिविधियों द्वारा प्रवासी बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने में कामयाब रहे है. पच्चीस से ज़्यादा पाठशालाएं चला रही है यह संस्था और ७०० से अधिक छात्र व छात्राएं छट्टी कक्षा तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. पच्चास स्वंय सेवक इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं. कई कार्यशालाओं का आयोजन, मंदिरों में हिंदी बाल- विहार, घरों में, सार्वजनिक स्थानों में साप्ताहिक तौर पर हो रहा है. हिंदी.यू एस.ए हर साल हिंदी महोत्सव का आयोजन करता है जहाँ. social and cultural activities के साथ तीज त्यौहार के पर्व भी मनाए जाते हैं. हिंदी भाषा वह धागा है जो हर प्रंतीय भाषा को अपने साथ गूंथ कर उसे अपनी आत्मीयता से जोड़ लेता है.
शिक्षायतन, संस्कृति व सभ्यता का महाविश्वविद्यालय है जिसकी निर्देशिका श्रीमती पूर्णिमा देसाई पिछले १९ साल से इस संगठन का विकास अनेक त्रिवेणियों के रूप में विकसित कर रही है – हिन्दी भाषा का विकास, संगीत, नाट्य, वायलिन वादन,शास्त्रीय संगीत, अमरीका में यह एक अद्भुत महा विश्वविद्यालय है जहाँ पर वतन का दिल धड़क रहा है. हर साल दो बार संस्कृतिक कार्यक्रम होते है जहाँ संस्था के छात्रों के अलावा कई रचनाकार, लेखक भी भागीदारी लेते है जहाँ उनका सन्मान भी किया जाता है.
विध्याधाम एक और व्यक्तिगत रूप में संचार करती हुई संस्था, डा॰ सरिता मेहता के नैत्रित्व में भाषा की सरिता का प्रवाह ज़री है. न्यू यार्क के स्वामी नारायण मंदिर में हर रविवार के दिन गीतों द्वारा, चित्रावली के माध्यम से शब्दावली का उपयोग एक अनोखा संगम है. उनकी नवनीतम बाल पुस्तक “आओ हिंदी सीखें” बाल मनोविग्यान के आधार पर एक आधार शिला बन कर राह रौशन करते हुए, भारतीय इतिहास से जुड़ने की प्रेरणा देती है. विध्यधाम की ओर से हर साल मंदिर में बहुभाषी सम्मेलन आयोजित किया जाता है जिसमें प्राँतीय भाषाओं के रचनाकार शामिल रहते है.
Hindu Religion classes Chinnmaya mission and Sadhu Vaswani Mission of NJ के अंतरगत आयोजित होते है, जहाँ गीता सार, संस्कृति के श्लोक व संगीत सिखाया जाता है. मात्रभाषाओं को भी प्रमुखता मिल रही है जिसमें पंजाबी, गुरमुखी, सिंध, तमिल भी देवनागरी लिपी में सिखाई जाती है. किसी ने खुब कहा है-
” तुम्हारे पास लिपी है, भाषा है, इसलिये तुम हो,
लिपी गुम हो जाये, भाषा लुप्त हो जाये, तुम अपनी पहचान खो बैठोगे.”
हिंदी और क्षेत्रिय भाषाओं का आपस में कोई टकराव नहीं, बल्कि वे एक दूसरे के पूरक हैं. किसी कवि की कल्पना इस संद्रभ में किस सुंदरता से भाषा की सजावट बुन रही है देखिये-
भाषाएं आपस में बहनें
बदल बदल कर गहने पहनें
A program of Indian Cultural Foundation of America (ICFA), स्वयं सेवको द्वारा अटलाँटा में हिदी भाषा व संस्कृति को बनाये रखने का प्रयास कर रहे हैं
बाल विहार हिंदी स्कूल, 1990 से अटलाँटा में कार्यरत है (a non-profit program of VHPA – Atlanta <http://atlanta.vhp-america.org/> जहां भाषा व सभ्यता की प्रगति दिन ब दिन बढ रही है.
३. मीडियाः
वैश्वीकरण के इस दौर में संचार प्रणाली द्वारा पूरे विश्व में Telephone, mobile, computer, T.V Cinema, radio व internet जैसे माध्यमों से भौगोलिक दूरियों का मतलब बदल गया है. जनमानस पर हिंदी का प्रभाव गहरा हो गया है.
ब्लाग के माध्यम से देश विदेश के लोग आपस में जुड़े हैं
अनेकों वेब पत्रिकाएं नई दुनिया, वेब दुनिया, देनिक जागरण, नवभारत internet द्वारा विदेशों में बसे भारतीय जनता को प्राप्त होती है, यह एक globalisation का सफल संकेत है और इस प्रकार का आदान-प्रदान हिंदी को विश्व मंच पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम है.
डलास से एक साप्ताहिक रेडियो पत्रिका ” कवितांजली” हर रविवार को प्रसारित होती है जो नेट द्वारा विश्व में सुनी जाती है. भाषाई विकास की दिशा में यह अच्छा प्रयास है. (इस प्रसारण के संयोजक: डा० नंदलाल सिंह प्रस्तुतकर्ता : आदित्य प्रकाश सिंह)
हिंदी फिल्म उध्योग का भाषा के प्रचार प्रसार में बड़ा हाथ है, फिल्मी गानों के उपयोग के द्वारा हिंदी सिखाने के लिये डा॰ अंजना संधीर ने Learning Hindi and Hindi Filmi songs पुस्तक व सी.डी. की प्रणाली से भारतीय व अमरिकन क्षात्रों को हिंदी सिखाने का सफ़ल प्रयास किया है. हिंदी को बढ़ावा देने के लिये शिक्षण रोचक बनाया जा रहा है. पुस्तकों से ज़्यादा audio-video cassets और cds उपयोगी पाये जा रहे हैं, जहाँ सुकर, ध्वनि को पकड, कर बच्चे शब्दावली सीख रहे हैं.
Internet की प्रणाली द्वारा दुनिया के किसी राष्ट्र की सीमा रेखा नहीं रही, कंम्प्यूटर पर विभिन्न भाषाओं के font उपलब्द्ध होने के कारण वेब साईट सँस्करण अंग्रेज़ी या अन्य कई भाषाओं में पड़ा जा सकता है, जैसे “चिट्ठाजगत”. इसीसे दुनिया को global village का रूप हासिल हुआ है. महात्मा गाँधी का विश्व ग्राम का सपना सभी भौगोलिक सीमाएं तोड़कर आधुनिक संचार प्रणालियों द्वारा साकार होता हुआ दिखाई दे रहा है.
श्री सुरेन्द्र गम्भीर ने प्रंतीय भाषाओं के संदर्भ में जो कहा , वही सत्य दोहराते हुए यह मानना होगा कि “मौलिक चिंतन यदि अपनी मात्र भाषा में ही किया जाये तो उसका परिणाम अनुकूल होता है. भाषा की स्थिति जटिल तब होती है जब वह प्रयोग में नहीं आती हो या अपनी पहचान खो देती है.”
इन्सान मानव जाति का प्रतिनिधि है ओर भाषा माँ सम्मान होती है जो हर प्राँत से मात्रभाषा का सैलाब बनकर बहती है, और वह तब तक सुरक्षित है जब तक प्रचार-प्रसार के हर अंग का पालन होता रहेगा. Charity begins at home , के इस सत्य का अनुकरण करते हुए अगर भाषा की शुरूवात शिशु से होती है, उसके साथ आंगन में लोरी बनकर, या गायत्री मंत्र की गूंज बनकर गूंजती है तो सच मानिये, हमें किसी भाषा भय से परीचित होना पड़े, या उस भाषा के लुप्त होने को लेकर किसी शंका या समाधान के बारे में चिंतित होने की आवश्यक्ता नहीं. जब तक यही मात्र भाषा व संस्कृति की मिली जुली वसीयत विरासत के रूप में आने वाली पीढ़ियों को मिलती रहेगी, तय है कि हमारे साथ साथ हमारी भाषा भी जी पायेगी. संस्कृति तोड़ने की नहीं जोड़ने की प्रतिक्रिया है. प्रवासियों ने भारतीय भाषा और संस्कृति को जिस तरह विश्व भर में फैलाया है, वह प्रयास अद्वतीय है. इसीसे विदेश में हिंदी भाषा के प्रचार में इज़ाफा हुआ जा रहा है. यह उनके साहित्य के प्रति प्रेम, जागरूकता व निष्ठा का फल है, इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता.
इस सफल भाषा के महायग्य के लिये बधाई के पात्र है महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष श्री नंदकिशोर नौटियाल, सफल संयोजक डा॰ सुशीला गुप्ता, सदस्य सचीव श्री अनुराग त्रिपाठी व उनकी समस्त टीम जिनके एवज़ इस भाषायी नवजागरण का नया आगाज़ मुमकिन रहा.
विशव मंच पर इस प्रतिभाशाली नव युग की पीढ़ी को सर्व भाषाओं की दिशा में विकसित होता देखकर यह महसूस होता है, कि हर युग में रविंद्रनाथ टैगोर का एक शंतिकेतन स्थापित हो रहा है. विश्वास सा बंधता चला जा रहा है की देश हमसे दूर नहीं है, जहाँ जहाँ इस तरह की संस्कृति पनपती रहेगी वहीं वहीं हिंदुस्तान का दिल धड़कता रहेगा और उसकी सुगन्ध चहूँ ओर रोके नहीं रुकेगी. मेरी ग़ज़ल का एक शेर इसी भाव में भीना भीना सा-
रहती महक है इसमें, मिट्टी की सौंधी सौंधी
मेरे वतन की खुशबू, केसर लुटा रही है.
इस सफल प्रयास के महायग्य के लिये बधाई के हक़दार है महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष श्री नंदकिशोर नौटियाल, सदस्य सचिव श्री अनुराग त्रिपाठी, सम्मेलन -संयोजक डा॰ सुशीला गुप्ता और अकादमी की समस्त कुशल कार्यकर्ता टीम, जिनके एवज। इस भाषाई नवजागरण का आगाज़ मुमकिन रहा
जयहिंद
देवी नागरानी, अक्टूबर ४, २००८, dnangrani@gmail.com



